Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Jan 2022 · 1 min read

फर्क नहीं पड़ता ____ घनाक्षरी

अपने विचार लेकर निकल पड़ा मैं तो।
साथ मिले या न मिले फर्क नहीं पड़ता।।
शनै शनै बड़ रहा मंजिल की ओर मैं तो।
पहुंच ही जाऊंगा जी फर्क नहीं पड़ता।।
सच-सच बोलना ही जीवन का लक्ष्य मेरा।
बोलने दो झूंठ उन्हे फर्क नहीं पड़ता।।
उनके इरादे वादे मुबारक हो उनको ही।
रहे चाहे दूर दूर फर्क नही पड़ता।।
राजेश व्यास अनुनय

Loading...