Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Jan 2022 · 1 min read

जीवन

आसान नहीं होते जीवन, कितने झमेले होते हैं।
जीवन के ताने-बाने में, अपने भी पराये होते हैं।।

जिसको अपना समझते हैं, वो ही बेगाना होते हैं।
फिर कैसे कहे कि हम, जीवन आसान होते हैं।।

जीते हैं हम सब यहां पर, किस पर हम विश्वास करे।
मुखौटा पहन रखा है सब, किसको हम बेनकाब करे।।

मत होना तुम कभी निराश, जीवन अपना जीये जा।
इंसानियत के राह पकड़कर,अपना फ़र्ज़ निभाये जा।।

करने दो लोगों को छल-छदम, कभी तो राह में आयेंगे।
ऊपर बैठा वो बाज़ीगर, तुमको वो ही संभालेंगे।।

#############################
चंद्र प्रकाश पटेल
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

Loading...