Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Jan 2022 · 1 min read

कहाँ है विकास..?

कहाँ है विकास..?
बाल मृत्यु दर में,
बेरोजगार की फांसी में,
गरीब की वेवशी में,
टूटते सपनों की कुंठा में,
नशे की आड़ में,
चोरी, गुंडई के व्यापार में,
डिग्रियों की हड़ताल में,
ब्रेन ड्रेन की चाल में..!

कहाँ है विकाश..?
मन्दिर की सीड़ी पर
मस्जिद के सामने
चर्च-गुरुद्वारे के पीछे
नफरतों से जूजता,
वोट की चाल में..!!

कहाँ है विकाश..??
दंगा-लिंचिंग में
वेवा की मांग में
तड़फती कोख में
सुनी कलाई में
बाप की टूटी लाठी में
या फिर
आसमान के सितारों में..?

कहाँ है विकास..?
वोट के जुमलों में
राजनीति की झूठ में
सागिर्दों की नफ़रत में
जोड़-तोड़ की चाल में
भाईचारे की खटास में
या गांधी की मजाक में..?

कहाँ है विकास..?
धारा 370 में,
राममंदिर निर्माण में,
जीएसटी में,
नोट बंदी में,
मीडिया के मुँह में
सीमा सुरक्षा में
या हर ओर असफलता में..!

कहाँ है विकास..?

Loading...