Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Dec 2021 · 1 min read

हेट स्पीच

तुम जिसे चाहे
आतंकवादी कह दो
जेहादी कह दो,
नक्सलवादी कह दो!
तुम जिसे चाहे
देशद्रोही कह दो
गद्दार कह दो,
माओवादी कह दो!!
सरकार से लेकर
अख़बार तक
चारों तरफ तो
तुम ही तुम हो!
तुम जिसे चाहे
पत्थरबाज कह दो
दंगाई कह दो,
फसादी कह दो!!
Shekhar Chandra Mitra

Loading...