Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Dec 2021 · 1 min read

सांता तुम अब जल्दी आना

सांता तुम अब जल्दी आना
जोर से बेल बजाना
सजाकर क्रिसमस ट्री फिर क्रिसमस
मनाएंगे
हम जिंगल भी गाएंगे
बहोत सारे गिफ्ट लाना
उसमे खुशी,प्रेम,दया करुणा,शांति,सहायता,सब
अलग अलग डिब्बों भरकर में लाना
इन डिब्बों को सबमें बांट जाना

खोलकर गिफ्ट अपने अपने सब खुश हो
जाएंगे
हर डिब्बे में चीज़ अलग अलग पाएंगे
इस बार ऐसे अनोखे गिफ्ट लाना

बच्चों के संग बड़े भी खुश हो जाएंगे
करेंगे इंतज़ार तुम्हारा खिलखिलायेंगे
ऐसा सरप्राइज सबको दे जाना

सब मिलकर चर्च को सजायेंगे
रोशनी से चमकाएंगे,केक काटेंगे
जीजस का जन्मदिन मनाएंगे
जीजस जरूर आएंगे
सिखाकर प्यार सबको खुशियां
दे जाएंगे

इस बार ऐसा क्रिसमस मनाना
सांता तुम जल्दी आना

Loading...