Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
25 Dec 2021 · 1 min read

मालवीय जी अटल बिहारी हैं भारत की शान(गीत)

मालवीय जी अटल बिहारी हैं भारत की शान
आज दिवस पच्चीस दिसंबर जन्मे पुरुष महान
(1)
महापुरुष यह रहे सदा भारत माँ के उन्नायक
देशभक्ति के मुखरित स्वर यह भारत मॉं के गायक
इनकी उजली साख कीर्ति यश दुनिया भर ने गाई
इनके ही बल पर भारत ने निज पहचान बनाई
इनकी त्याग तपस्या से है सुरभित हिंदुस्तान
मालवीय जी अटल बिहारी हैं भारत की शान
(2)
पद प्रधानमंत्री का शोभित था इनके आने से
निष्कलंक थे अटल बिहारी जाने-पहचाने से
शांतिदूत की रची भूमिका, विश्व शांति थी चाही
लड़ा कारगिल- युद्ध, यही थे रण के पथ के राही
संयुक्त राष्ट्र में गूँजा इनसे हिंदी का जय – गान
मालवीय जी अटल बिहारी हैं भारत की शान
(3)
याद करो फिर मालवीय जी प्रखर राष्ट्रवादी जो
जीते थे निर्मल चरित्र, शैली सीधी-सादी जो
इनके तप से बना विश्वविद्यालय हिंदू आया
गोरों के शासन में जिसने भारत- धर्म निभाया
यह परंपरा की भारत के थे उज्जवल पहचान
मालवीय जी अटल बिहारी हैं भारत की शान
(4)
युगों-युगों तक भारत इनसे प्रेरित सदा रहेगा
पावनता का शुभ प्रवाह स्रोतों से सदा बहेगा
यह अतीत के गौरव को नवयुग में लाने वाले
भारत मॉं को अर्पित यह नित चँवर झुलाने वाले
भरा हृदय में भारतीयता का इनमें सम्मान
मालवीय जी अटल बिहारी हैं भारत की शान
—————————-
रचयिता: रवि प्रकाश, बाजार सर्राफा, रामपुर (उत्तर प्रदेश )मोबाइल 99976 15451

2 Comments · 497 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Ravi Prakash
View all

You may also like these posts

नाथी
नाथी
manorath maharaj
ना जाने
ना जाने
SHAMA PARVEEN
नववर्ष का आगाज़
नववर्ष का आगाज़
Vandna Thakur
जिंदगी क्या है?
जिंदगी क्या है?
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
शरीर जल गया, मिट्टी में मिल गया
शरीर जल गया, मिट्टी में मिल गया
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
सीना तान जिंदा है
सीना तान जिंदा है
Namita Gupta
उमस भरी रात
उमस भरी रात
Dr. Man Mohan Krishna
सीख का बीज
सीख का बीज
Sangeeta Beniwal
सलाम सलाम, उन शहीदों को सलाम
सलाम सलाम, उन शहीदों को सलाम
gurudeenverma198
पहला ख्याल
पहला ख्याल
Sonu sugandh
दर्द
दर्द
अश्विनी (विप्र)
हम तो मतदान करेंगे...!
हम तो मतदान करेंगे...!
मनोज कर्ण
मैंने प्रेम किया और प्रेम को जिया भी।
मैंने प्रेम किया और प्रेम को जिया भी।
लक्ष्मी सिंह
बहुत भूत भविष्य वर्तमान रिश्ते प्रेम और बाकी कुछ भी सोचने के
बहुत भूत भविष्य वर्तमान रिश्ते प्रेम और बाकी कुछ भी सोचने के
पूर्वार्थ
ग़ज़ल
ग़ज़ल
आर.एस. 'प्रीतम'
Echoes By The Harbour
Echoes By The Harbour
Vedha Singh
सबसे पहले वो मेरे नाम से जलता क्यों है।
सबसे पहले वो मेरे नाम से जलता क्यों है।
Phool gufran
4316.💐 *पूर्णिका* 💐
4316.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
रिश्ते निभाने के लिए,
रिश्ते निभाने के लिए,
श्याम सांवरा
आम के आम, गुठलियों के दाम
आम के आम, गुठलियों के दाम
अरविन्द व्यास
"ये मत भूलो"
Dr. Kishan tandon kranti
खुशहाल ज़िंदगी की सबसे ज़रूरी क्रिया-
खुशहाल ज़िंदगी की सबसे ज़रूरी क्रिया-"शूक्रिया।"
*प्रणय प्रभात*
मेरी माटी मेरा भारत
मेरी माटी मेरा भारत
Sudhir srivastava
बह्र - 1222-1222-122 मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन फ़ऊलुन काफ़िया - आ रदीफ़ -है।
बह्र - 1222-1222-122 मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन फ़ऊलुन काफ़िया - आ रदीफ़ -है।
Neelam Sharma
जाने के बाद .......
जाने के बाद .......
sushil sarna
दोहा
दोहा
Ankit Kumar Panchal
आप कृष्ण सा प्रेम कर लो मुझसे,
आप कृष्ण सा प्रेम कर लो मुझसे,
Swara Kumari arya
महाकुंभ
महाकुंभ
Dr Archana Gupta
लिप्त हूँ..
लिप्त हूँ..
Vivek Pandey
*अभिनंदनीय हैं सर्वप्रथम, सद्बुद्धि गणेश प्रदाता हैं (राधेश्
*अभिनंदनीय हैं सर्वप्रथम, सद्बुद्धि गणेश प्रदाता हैं (राधेश्
Ravi Prakash
Loading...