Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Dec 2021 · 1 min read

विचारों को मैं रोक नहीं पाया __ कविता

मन को मैंने लाख समझाया।
विचारों को मैं रोक नहीं पाया।
कभी यह तो कभी वह,
अंदर चला ही आया।।
इससे मन की गति कहूं,
या ईश्वर की कृति।
मैं समझ नहीं पाया।।
जिसके पास बैठा,
दूसरे के पास जाकर।
उसी का उपहास उड़ाया।।
सोचता हूं विचारों को आने ना दूं,
मन से अपने कह दूं ।
पर मन को वश में कहां कर पाया।।
लगता है जब तक धड़कन धड़केगी,
विचारों की गति निरंतर सरकेगी।
जन्मदाता ईश्वर ने आखिर ,
यह मन कैसा बनाया।।
राजेश व्यास अनुनय

Loading...