Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Dec 2021 · 1 min read

सबसे बड़ा दिल

इस संसार में सबसे बड़ा दिल ,
देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के ,
परिवार वालों का होता हैं ।
जिन्होंने उन्हे जन्म दिया देश के लिए ,
उनके बहादुर और दिलेर माता पिता।
जिन्होंने उन्हें रण क्षेत्र में भेजा कुर्बान होने को ।
उनकी वीरांगना पत्नियां ।
और जब वोह बलिदान होकर कफन में ,
लिपटे हुए आए ,
तो अश्रु भरे नयनों से सिसकते हुए,
सुबकते हुए ,
जय हिंद करते हुए अग्नि के सुपुर्द करते,
उनके वीर बच्चे ।

Loading...