Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Dec 2021 · 1 min read

बच्चों का संबंध मोबाइल के साथ!

आजकल बच्चे मोबाइल को बहुत पसंद करते हैं। उसके साथ हमेशा जुड़े रहते हैं। इसलिए आज बच्चों को एक नये फीचर्स वाला मोबाइल चाहिए।यह मोबाइल केवल बच्चों के लिए ही होगा। इसमें शिक्षा से संबंधित सामग्री होगी। और खेल भी होगे,पर खेल वह होगे जो केवल दिमाग को बढ़ाने में मदद करें। जैसे -शतरंज जैसे खेल होना चाहिए। और कहानियां धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करनेवाले होना चाहिए। कभी भी कोई अश्लीलता फैलाने वाले एप, और फोटो, संदेश या एड शामिल नही होना चाहिए।इसका नाम शिक्षा का गुरु,इस मोबाइल का नाम होना चाहिए। आज इस समय बच्चों को हमें बुरी आदतों से बचाना है। नहीं तो बच्चों को संभालना मुश्किल हो जाएगा।इस मोबाइल के अंदर बच्चों की शिक्षा से जुड़ी सारी सामग्री होगी।

Loading...