Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Dec 2021 · 1 min read

सर्दी का मौसम है प्यारा(बाल कविता)

सर्दी का मौसम है प्यारा(बाल कविता)
■■■■■■■■■■■■■■■■■
सर्दी का मौसम है प्यारा
कितना अच्छा लगता जाड़ा

ऐसा लगता है पहाड़ पर
जैसे हमने दिवस गुजारा

अगर बर्फ के पर्वत दिखते
तब होता क्या खूब नजारा

न गरमी न बहा पसीना
ठंडक में दिन गुजरा सारा

मजे मिले हिल स्टेशन के
बिना खर्च के होटल-भाड़ा
——————————-
रचयिता:रवि प्रकाश ,बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451

Δ

Loading...