Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Nov 2021 · 1 min read

सिलसिले मौन होकर!

शीर्षक – सिलसिले मौन होकर!

विधा – कविता

परिचय – ज्ञानीचोर
शोधार्थी व कवि साहित्यकार
म.पो. रघुनाथगढ़, सीकर,राज.
मो. 9001321438

जैसें ही मुड़ा,वो आकार सामने
पलकें झुकी! उठते तूफान के साथ
एक सन्नाटा और खामोशी….!
उड़ती नजरों से देखा…..
सवाल दबें किसी हिचक में।
हड़बड़ाहट और घबराहट…!
सिलसिले मौन होकर
उठ स्वर अटक जाते प्रश्न बन?

सामने दिवार नीचे बैठते भाव
उभरते चित्र मानस-पट
नजर तक नहीं मिल सकती
घबराहट के सिलसिले से…!

सत्य नहीं है रूप सदा
विचार विचरण ज्ञान चिर
महत्ता है उदासी की
उपयुक्त है द्वन्द्व-द्वन्द्व
उपजाऊ मिट्टी ही मैली होती
चमक बंजर रेगिस्तान में।
उपजेंगे विचार-मोती
हर नई उलझन से….!

Loading...