Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Nov 2021 · 1 min read

दीपोत्सव (मत्तगयंद सवैया)

दीपोत्सव पर्व दीपावली की आप सभी को सपरिवार ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ एवं हार्दिक बधाई।

दीप जला उजियार करो, मन के तम को तुम दूर करो जी।
द्वेष मिटे उर नेह जगे, मनभेद मिटे हिय प्यार भरो जी।
जीवन धन्य बने सबका, उपकार करो प्रभु ध्यान धरो जी।
मानव जीवन से तम को, अब दूर करो अँधियार हरो जी।।

✍️ पं.संजीव शुक्ल ‘सचिन’

Loading...