Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
31 Oct 2021 · 1 min read

दिये जलाएं

आइए इस दिवाली दिए जलाएं
विपरीत परिस्थिति हो तो भी
करूणाकर दया दिखाने को,
क्रोध पर विजय पाने को
चार दिन नही सदा के लिए।

आइए इस दिवाली दिए जलाएं
शिकायत नहीं कृतज्ञ हो के
माहौल अनुकूल बनाने को,
सबको गले लगाने को
चार दिन नही सदा के लिए।

आइए इस दिवाली दिए जलाएं
सर्व स्वीकार करने के लिए
आलोचना से बचने के लिए,
मन स्वच्छ रहे निर्मल रहे
चार दिन नही सदा के लिए।

आइए इस दिवाली दिए जलाएं
आत्म सम्मान पाने को
अपना स्थान बनाने को,
तुलना नही सभी श्रेष्ठ
चार दिन नही सदा के लिए।

आइए इस दिवाली दिए जलाएं
स्थिति पर संतुष्ट रहने के लिए
ईर्ष्या को दूर भगाने के लिए,
न नुकसान हो किसी का
चार दिन नही सदा के लिए।

आइए इस दिवाली दिए जलाएं
सहयोग करें मिलजुल के रहें
बचें आगे निकलने की होड़ से,
हित हो सभी का ऐसा विचार करें
चार दिन नही सदा के लिए।

स्वरचित मौलिक सर्वाधिकार सुरक्षित
?
अश्वनी कुमार जायसवाल कानपुर 9044134297

Loading...