Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Oct 2021 · 1 min read

हाइकु- अधिकारों को

———————–
अधिकारों को,
सर्वजन को बाँटें।
कुछ को न छाँटें।

सदियों तक।
शासनधिकार क्यों?
नाम कुल के।

क्यों नहीं सत्ता!
प्रजा सत्तात्मक हो।
बोलें खुल के।

आ करें दुआ।
कलम आग उगले।
स्याही न मात्र।

सत्य का क्या हो?
परेशान है सत्य।
सूखे,बाढ़ से।

उम्मीद तो है
कायम; इसलिए
कायम हूँ मैं।

मुद्दे की भीड़।
आंदोलन कसम।
क्रांति का जन्म।

पृथ्वी जन्मा है
शिव के संकल्प से
शिव है मूल।
—————————-

Loading...