Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Oct 2021 · 1 min read

चुनौती तेरी हमें कुबूल _______ गीत

चुनौती तेरी हमें कुबूल उगाले कितने ही तू बबूल।
तेरी हर टहनी काटेंगे, तुझे नष्ट करेंगे समूल।।
चुनौती तेरी हमें ___________________
ऐं ऐं ऐं ऐं
हिम्मत ताकत नहीं है तुझमें।
सुन सुन सुन आतंकवादी।।
छुप छुप कर तू वार है करता।
बहुत करी तूने बर्बादी।।
सामने आजा धूल चटा दे_ देंगे सजा माकूल।
चुनौती तेरी हमें कुबूल, उगाले कितने ही तू बबूल।।
ऐं ऐं ऐं ऐं
भीड़ भाड़ और निरीह जनों पर।
तू तो घात लगाता है।।
खुद को समझता बड़ा बहादुर।
भीड़ में कहीं छुप जाता है।।
न दे तू हमको तूल _ तेरी यह होगी अंतिम भूल।
चुनौती तेरी हमे कुबूल, उगाले कितने ही तू बबूल।।
तेरी हर टहनी काटेंगे तुझे नष्ट करेंगे समूल।।
राजेश व्यास अनुनय

Loading...