Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Oct 2021 · 1 min read

मन कब स्वच्छ करोगे (गीत)

मन कब स्वच्छ करोगे (गीत)
■■■■■■■■■■■■■

कर ली घर की साफ-सफाई
मन कब स्वच्छ करोगे ?
(1)
वर्षा ऋतु लो गई छोड़
घर में मकड़ी के जाले,
दीवारों पर दीख रहे हैं
धब्बे काले – काले ।

रेगमाल से रगड़ी दीवारें
मन कब रगड़ोगे ?
कर ली घर की साफ-सफाई
मन कब स्वच्छ करोगे ?
(2)
हुई सफेदी, घर की शोभा
निखर – निखर कर आई,
कोना- कोना चमक उठा
होकर हर ओर पुताई।

मन को करने साफ ,कहो
ब्रुश लेकिन कब पकड़ोगे ?
कर ली घर की साफ-सफाई
मन कब स्वच्छ करोगे ?
“”””””””””””””””””””””””””””””””””‘””””””””””‘””
स्चयिता : रवि प्रकाश, बाजार सर्राफा
रामपुर (उ.प्र.) 9997615451

Loading...