Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Oct 2021 · 1 min read

मां महागौरी

अष्टम दिवस मां महागौरी तुम्हें ध्याऊं
चरनन चित्त लगाऊं हो मांय मैया
चरनन चित्त लगाऊं हो मांय
वृषभ सवार चली आओ हो माय मैया
बृषभ सबार चली आओ हो मां
जनम जनम से भटक रहो मां
बेड़ा पार लगाओ हो माय मैया
मैया बेड़ा पार लगाओ हो मां
माता पार्वती ने महा तप कीनों
कालो पढ़ो शरीर हो माय मैया
कालो पढ़ो शरीर हो मां
शिवजी के वरदान से मैया
गौर वर्ण हो गई हो माय मैया
गौर वर्ण हो गई हो मां
पाप ताप कल्मष हरो मैया
देओ अखंड सुहाग हो माय मैया
देओ अखंड सुहाग हो मां
न पूजा न वंदन जानू
नहीं व्रत उपवास हो मांय मैया
नहीं व्रत उपवास हो मां
सुमर सुमर मैया तुमको ध्याऊं
देओ अभय वरदान हो माय मैया
देव अभय वरदान हो मां
सुमर सुमर मैया तोरे जस गांऊ
महागौरी को ध्याऊं हो माय मैया
महागौरी को ध्याऊं हो मां
जय माता दी

सुरेश कुमार चतुर्वेदी

Loading...