Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Oct 2021 · 1 min read

मां कात्यायनी

माता कात्यायनी आज्ञा चक्र में आओ
रोग शोक संताप नशाओ
धर्म अर्थ और काम मोक्ष
भक्तों को दे जाओ
मां कात्यायनी आज्ञा चक्र में आओ
कात्यायन ऋषि की पुत्री हुई मां
कात्यायनी कहलाईं
ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी
गोपियों पर कृपा बरसाई
ज्ञान विज्ञान की देने वाली
शोध में मात सहाई
पूजैं सब ज्ञानी विज्ञानी
मात हृदय हरषाई
माता कात्यायनी आज्ञा चक्र में आओ
रोग शोक संताप मटाओ
ज्ञानी विज्ञानी बनें पुत्र
आशीष हमें दे जाओ
जय माता दी

सुरेश कुमार चतुर्वेदी

Loading...