Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Sep 2021 · 1 min read

भीम राव अम्बेडकर

भीम राव अम्बेडकर

भीम राव अम्बेडकर, चले कष्ट की राह।
संघर्ष किया उम्रभर, समता जिनकी चाह।।

शोषित को हक दे गए, किया बड़ा उपकार।
ज्ञान का प्रतीक कह कर, याद करे संसार।।

नारी को हक दे दिया, लिख समता के लेख।
अवसर समान मिल रहे, मिटी भेद की रेख।।

-विनोद सिल्ला

Loading...