Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Sep 2021 · 1 min read

देवलोक जाते हैं (भक्ति-गीत)

देवलोक जाते हैं(भक्ति-गीत)
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
अच्छे लोग यहाँ से चलकर देवलोक जाते हैं
(1)
नई देह मिलती है उनको जिसमें रोग न बसते
कभी नहीं वह बूढ़े होते सदा दीखते हँसते
अच्छे लोग धरा के उनसे शुभाशीष पाते हैं
अच्छे लोग यहाँ से चलकर देवलोक जाते हैं
(2)
हमें सदा ही उनसे मिलती अति पावन धाराएँ
हमें बुद्धि – बल से भरते वह देकर सद्‌इच्छाएँ
पुण्यात्मा वह अमर भले ही नजर नहीं आते हैं
अच्छे लोग यहाँ से चलकर देवलोक जाते हैं
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
रचयिता: रवि प्रकाश, बाजार सर्राफा,
रामपुर (उ.प्र.)
मोबाइल 9997615451

Loading...