Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Sep 2021 · 1 min read

वो मुझे दफनाकर अब फुर्सत से जी रही हैं।

वो मुझे दफनाकर अब फुर्सत से जी रही हैं।
गैर की बाहों में अपने मतलब से जी रही हैं।।

मेरा कत्ल करके तमाम सबूत मिटाने वाली।
बहुत ही दिनों के बाद खैरियत से जी रही है।।

जिसे खून के इल्जाम में सजा-ए-मौत होती।
बरी होकर अब वो भी शोहरत से जी रही है।।

शायद कानून भी उसका पुराना आशिक है।
इसलिए वह आजकल इज्जत से जी रही है।।

कभी मेरे ही मकान में किराए पर रहने वाली।
आज मेरे ही घर में मिल्कियत से जी रही है।।

————– रवि सिंह भारती————-
Email—-rk160163@gmail.com

Loading...