Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Sep 2021 · 1 min read

हिंदी भाषा जग में महान

भारत की पहचान है हिंदी,
जीवन के मूल्यों का आधार है
हिंदी।
संस्कृति एवं संस्कारों की
सच्ची संवाहक है हिंदी,
सम्प्रेषक की परिचायक
है हिंदी।

सहज-सुगम है भाषा हिंदी,
विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा
बोली जाने वाली
भाषा है हिंदी।
पारम्परिक ज्ञान की परिचायक
है हिंदी,
प्रचीन सभ्यता और आधुनिक
प्रगति के बीच की
सेतु है हिंदी।

भारत संघ की राजभाषा है
हिंदी,
अनुवाद नही संवाद की भाषा
है हिंदी।
भारत देश करता जिस भाषा
पर अभिमान,
हिंदी भाषा जग में महान
हिंदी भाषा जग में महान।

स्वरचित एवं मौलिक-
आलोक पाण्डेय गरोठ वाले

Loading...