Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
13 Sep 2021 · 2 min read

हिंदी केवल भाषा ही नही , देश की विरासत है – आनंदश्री

हिंदी केवल भाषा ही नही , देश की विरासत है – आनंदश्री

– हिंदी का प्रचलन बढ़ाने के तीन ” वी ”

महात्मा गांधी कहा करते थे – ” राष्ट्रीय व्यवहार में हिंदी को काम में लाना देश की उन्नति के लिए आवश्यक है।” देश भ्रमण के दौरान गांधी जी इस बात को समझ गए थे कि केवल हिंदी से ही देश को जोड़ा जा सकता है। जबकि उनकी मातृभाषा गुजराती थी।लेकिन फिर भी हिंदी भाषा के समर्थन और प्रचारक थे। स्वराज आंदोलन को उन्होंने हिंदी से जोड़ दिया था।

– हिंदी भारत की विरासत है
हिंदी आज कल की भाषा नही है इसका इतिहास 1000 वर्ष पुराना है। बदलते बदलते आज कल बोली जाने वाली भाषा मे कई बदलाव आए है। हिंदी हमारी विरासत है। स्वतंत्रता के बाद 14 सितंबर 1949 में इसे राजभाषा का दर्जा दे दिया गया। तब से हिंदी के साथ साथ भारत भी फलता फूलता गया।

– देशी भाषा से ही विकास की संभावना है।
स्वतंत्रता के समय यह बोला गया था कि देश में विकास विदेशी से नही बल्कि देश की भाषा से ही होगा। इस पर कई चर्चा के दौरान आखिर हिंदी को सर्वाधिक बोली, बोली जाने वाली भाषा के रूप में स्वीकार कर लिया गया।

– आज की तारीख में हिंदी
भारतीय हिंदी सिनेमा, साहित्य और आज इंटरनेट का हिंदी के तेज विकास के लिए बहुत ही बड़ा योगदान रहा है। गूगल, विकिपीडिया तथा अन्य हिंदी साईट पर उपलब्ध सामग्री। काफ़ी तो नही है लेकिन इनकी सेवा को अनदेखा नही किया जा सकता है ।

– हिंदी का प्रचलन बढ़ाने के तीन ” वी ”

1- विचारो में हिंदी हो। यह जड़ है। हिंदी में सोचे। हिंदी में विचार करें। विचारो से संभव है। विचारो की ऊर्जा को हिंदी से भर दे।

2- व्यवहार में हिंदी हो
जबतक विचार नही आएगा तबतक व्यवहार नही होगा। जितना हो सके, जंहा हो सके व्यवहार में हिंदी लाये। व्यवहार से प्रचलन बढेगा। अब तो भारत मे उपयोग किये जाने वाले अधिकतर एप्स हिंदी में भी उपलब्ध है। उसका हो सके उतना व्यवहारिक उपयोग करे।

3- विज्ञान में हिंदी
हिंदी कला को विज्ञान के साथ जोड़े। विज्ञान के अधिकाधिक थेसिस, पेपर, जर्नल को हिंदी में प्रकाशित किये जायें।
बैंक में एटीएम का इस्तेमाल में हिंदी भाषा चुने, फ़ोन में भी हिंदी के प्रयोग करें।

– रचनात्मक कार्यो में हिंदी
आज कल युवाओं में टी शर्ट का चलन बढ़ रहा है, उसमे में कई मैसेज दिए जा सकते है, ग्रीटिंग कार्ड , शुभ संदेश, आज का विचार पोस्टर आदि में हिंदी का बढ़ चढ़ कर प्रयोग किया जा सकता है।

देश के किसी ऐतिहासिक इमारत को जिस तरह से संजो के रखा जाता है वैसे ही हिन्दी को संजो के रखा जाए।

– याद रखे जो प्रयोग में नही आता वह गायब हो जाता है।
विज्ञान कहता है कि मनुष्य की पहले पूंछ हुआ करती थी। लेकिन उसका हमारे लिए कोई भी उपयोग नही था। धीरे धीरे वह गायब हो गयी। हिंदी भारत की सिर्फ भाषा नही बल्कि यह विरासत है। जिसका पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरण होते रहना है। इसका बोलचाल में प्रयोग करे।

– आनंदश्री
अध्यात्मिक व्याख्याता एवं माइन्डसेट गुरु
मुम्बई
8007179747

Language: Hindi
Tag: लेख
2 Likes · 469 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

बेईमानी का फल
बेईमानी का फल
Mangilal 713
यदि सत्य बोलने के लिए राजा हरिश्चंद्र को याद किया जाता है
यदि सत्य बोलने के लिए राजा हरिश्चंद्र को याद किया जाता है
शेखर सिंह
छू कर तेरे दिल को, ये एहसास हुआ है,
छू कर तेरे दिल को, ये एहसास हुआ है,
Rituraj shivem verma
लक्ष्मी माता की कृपा पाने के लिए उनके वाहन का पूजन आवश्यक है
लक्ष्मी माता की कृपा पाने के लिए उनके वाहन का पूजन आवश्यक है
*प्रणय प्रभात*
पाँव फिर से जी उठे हैं
पाँव फिर से जी उठे हैं
Sanjay Narayan
आम की गुठली
आम की गुठली
Seema gupta,Alwar
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
$ग़ज़ल
$ग़ज़ल
आर.एस. 'प्रीतम'
यही है वो संवेदना है
यही है वो संवेदना है
Sandeep Barmaiya
हम उफ ना करेंगे।
हम उफ ना करेंगे।
Taj Mohammad
शख़्स!
शख़्स!
Pradeep Shoree
क्या करे जनाब वक़्त ही नहीं मिला
क्या करे जनाब वक़्त ही नहीं मिला
MEENU SHARMA
भूख सोने नहीं देती
भूख सोने नहीं देती
Shweta Soni
परोपकार!
परोपकार!
Acharya Rama Nand Mandal
3417⚘ *पूर्णिका* ⚘
3417⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
कुछ अजीब है यह दुनिया यहां
कुछ अजीब है यह दुनिया यहां
Ranjeet kumar patre
उलझन
उलझन
Khajan Singh Nain
किस मोड़ पे मिलेंगे बिछड़कर हम दोनों हमसफ़र,
किस मोड़ पे मिलेंगे बिछड़कर हम दोनों हमसफ़र,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
कुंडलिया
कुंडलिया
sushil sarna
जो समझना है
जो समझना है
Dr fauzia Naseem shad
निर्मल निर्मला
निर्मल निर्मला
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
" कुछ लोग "
Dr. Kishan tandon kranti
दिन ढले तो ढले
दिन ढले तो ढले
Dr.Pratibha Prakash
यक्ष प्रश्न
यक्ष प्रश्न
Mamta Singh Devaa
इंटरनेट
इंटरनेट
Vedha Singh
होली में अश्लीलता भी आज कल बेजोड़ है।
होली में अश्लीलता भी आज कल बेजोड़ है।
Rj Anand Prajapati
U888
U888
u888tube
सबकुछ बिकेगा
सबकुछ बिकेगा
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
तू मेरी हीर बन गई होती - संदीप ठाकुर
तू मेरी हीर बन गई होती - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
क्या कहें ये गलत है या यारो सही।
क्या कहें ये गलत है या यारो सही।
सत्य कुमार प्रेमी
Loading...