Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Sep 2021 · 1 min read

११सितम्बर१८९३युगातंकारी परिघटना

आज शिकागो में स्वामी विवेकानंद ने
ऐतिहासिक व्याख्यान दिया
भारत के प्रति पश्चिम के
दृष्टिकोण को बदल दिया
पश्चिम बाले तब तक हमको
जादू टोना सपेरों का देश समझते थे
भारतीय दर्शन ज्ञान और संस्कृति को
सिरे से खारिज करते थे
स्वामी जी के उदवोधन से पश्चिम में
युगांतरकारी परिवर्तन आया
भारतीय दर्शन ज्ञान वेद आध्यात्म ने
सारी दुनिया को चौंकाया
मिस्र और यूनान को ही तब प्राचीन संस्कृति मानते थे
हिंदुस्तान की संस्कृति को तब २०००बर्ष पुरानी जानते थे
स्वामी जी की इसी कड़ी में
मैक्समूलर से मुलाकात हुई
दंग रह गया मैक्समूलर जैंसे प्राचीन ऋषि से मुलाकात हुई
मैक्समूलर ने प़भावित हो, भारतीय वांग्मय का अध्ययन किया
वेद और शास्त्रों को अंग्रेजी में अनुवाद किया
सारी दुनिया को भारतीय दर्शन से अभिभूत किया
विश्व बिरादरी के मिथकों को स्वामी जी ने तोड़ दिया
विश्व गुरु होने का दुनिया को प्रमाण दिया

सुरेश कुमार चतुर्वेदी

Loading...