Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Aug 2021 · 1 min read

बहन की अभिलाषा

रक्षा के पावन बंधन की, भैया आन निभाना
रक्षा करना मां बहनों की, भारत मां की लाज बचाना हंसते-हंसते शान में उनकी, अपना सर्बस्य लुटाना
रक्षा के पावन बंधन की, भैया आन निभाना
सखा बनो श्री कृष्ण सरीखे, मित्र बनो रघुराई से अन्याय आतंक मिटाना, कृष्ण और रघुराई से
शांति और सद्भाव से अपने, दसों दिशा महकाना
रक्षा के पावन बंधन की, भैया आन निभाना
अन्याय आतंक मिटाना, दुश्मन को मार भगाना
भारत मां के गौरव को, भैया भूल न जाना
मां बहनों की लाज बचाने, रामकृष्ण बन जाना
रक्षा के पावन बंधन की, भैया आन निभाना

सुरेश कुमार चतुर्वेदी

Loading...