Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Aug 2021 · 1 min read

मेरा देश महान

नही कोई देश मेरे देश जैसा महान।
देख आओ तुम सारा जग और जहान।।
जो सदभाव और संस्कृति यहाँ पाओगे।
वो दूसरे देशों में ढूंढते रह जाओगे।।
हमने मेहमानों को गले से है लगाया।
कभी नही किसी को गुलाम बनाया।।
सभी धर्म और संस्कृति के लोग मिलजुल कर रहते है।
ऐसी सद्भावना और एकता और कहा ऐसा लोग कहते है।।
हमारे प्यारे देश मे पाई जाती है विविधता।
यहाँ के लोग निभाते है अपनी वचनबद्धता।।
प्रतिभायें बहुत है मेरे देश मे में बस ढूंढने की ज़रूरत है।
गांव गांव पहुँच कर प्रतिभा पहचानने की ज़रूरत है।।
एक दिन वो आएगा जब किसी की प्रतिभा बेकार नही जाएगी।
गांव गांव से उभर कर महान हस्तियां आएगी।।
उस दिन हम दुनिया के हर क्षेत्र में अव्वल हो जाएंगे।
हर गांव से नीरज चोपड़ा जैसे महान खिलाड़ी निकल कर आएंगे।।
हम तो तैयार रहते है देने को कठिन से कठिन इम्तिहान।
इसी लिए दुनिया कहती है भारत देश महान।।,,,,,,,,,,,,,,,जय हिंद

शोएब खान शिवली

Loading...