Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Aug 2021 · 1 min read

नारीत्व

नारीत्व
*******
नारी तू सचमुच नारायणी है
माँ बहन या बेटी हो
परिवार को सँवारती, सँभालती है,
सबका रखती ख्याल
सदा मुस्कराती है,
परिवार के लिए देखिये
चूल्हे की आँच सहती
फिर भी निश्चिंत भाव
और बड़े मनोयोग से
रोटियां पकाती है,
नारीत्व की महानता का
सम्मान बढ़ाती है।
● सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Loading...