Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Aug 2021 · 1 min read

रिश्ते

रिश्ते
****
पति पत्नी का अजीब है रिश्ता,
दो दिलो का करीब का है रिश्ता।
बनाकर भेजा है ईश्वर ने ये रिश्ता,
इससे बड़ा न है दुनिया में रिश्ता।।

दुनिया में आकर बनते है ये रिश्ते,
कोई जन्म से कोई रिश्ते से रिश्ते।
इसके अलावा और भी होते हैं रिश्ते,
बनाओ दुनिया में सबसे प्यार के रिश्ते।।

अब तो मोबाइल पर सिमट गए हैं रिश्ते,
बदलाव की वजह से बिखर गए है रिश्ते।
दम रहा नही अब किसी भी रिश्ते में,
दिखावा मात्र रह गए है अब ये रिश्ते।।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम

Loading...