Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Aug 2021 · 1 min read

जुआ दिवस

आज जुआ दिवस है उहो अंतरराष्ट्रीय

जुआ दिवस एहसे की जुआ का कॅरियर दांव पे है।
इतने के बाद भी जुआ , आजकल दुइ नाँव पे है।
जुआ और कउनो काम मे मन न
लगाएगा।
या तो कलेक्टर बनेगा या नेता बन जायेगा।
फिर का जुआ हृदय सम्राट
पर जेब मे संकट विराट।
सारी दिक्कतों के बाद भी बस नेताओ के साथ फूटो खिचवायेगा।
नेताओ के आगमन पर स्वागत के खातिर
होर्डिंग और पोस्टर लगवायेगा।
फलाने को फलाना बनाये जाने की बधाई देगा।
अपने आप को।अपने ही शब्दों से मिठाई देगा।
ई सब जानने सुनने के बाद भी ई जुआ भाव में है।
जुआ दिवस एहसे की जुआ का कॅरियर दांव पे है।
ई जुआ न होता तो नेताओ के पाछे चले वाली गाड़ी का का होता।
कौन इन गाड़ियों में कॉलर टाइट कइके शान से बइठा होता।
जुआ का काम नारा लगाने के लिए हर एक चुनाव में है।
जुआ दिवस एहसे की जुआ का कॅरियर दांव पे है।
-सिद्धार्थ गोरखपुरी

Loading...