Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Aug 2021 · 1 min read

आजादी

गणतंत्र दिवस की शुभ वेला है,
आजादी हमे याद दिलाती हैं
आओ आज त्योहार मनाए
आओ मिलकर हर्ष मनाएं….

भारत माँ की आजादी का
आओ वंदन गुणगान करें
अपनी माँ की आजादी का
अभिनंदन,वंदन गान करे….

गणतंत्र दिवस की शुभ वेला है
याद हमे बलिदानी आये
शीश झुका उनको आज नमन करे
आओ मिलकर हर्ष मनाएं….

अपनी भारत भूमि को आज
सलूट करे अभिनव गीत गाये
किसानो और जवानों को आज
शत शत वंदन करें….

भारत भू पर अर्पण जीवन
यही माँ के लाल करे
गणतंत्र दिवस की शुभ वेला है,
आओ मिलकर हर्ष मनाएं….

भारत मां सब साथ साथ
आज जवानों को वंदन हैं
हमारा गणतंत्र अमर रहे
आओ मिलकर हर्ष मनाएं….

वंदे मातरम गान करें
वंदन गाये अभिनंदन करें
गणतंत्र दिवस की शुभ वेला है,
आओ मिलकर हर्ष मनाएं….
डॉ मंजु सैनी
गाजियाबाद

Loading...