Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Aug 2021 · 1 min read

सम्मान कीजिये

जन गण मन का सब मिलकर गुणगान कीजिये ।
आज तिरंगा फहराकर सम्मान कीजिये।।
कौमी एकता के लिए बलिदान कीजिये।।
आज तिरंगा फहराकर सम्मान कीजिये।।

शेखर बोस तिलक भगत ने परचम लहराया
बंकिमचंद्र ने वंदे मातरम वंदे मातरम गाया।
झांसी की रानी का गौरवगान कीजिये ।।
आज तिरंगा फहराकर सम्मान कीजिये ।।

राम कृष्ण की पुण्य धरा पर है जन्म पाया।
देश की सौंधी माटी में रेवा ने अन्न उगाया।
भारतवासी होने पर अभिमान कीजिये।।
आज तिरंगा फहराकर सम्मान कीजिये।।

देशद्रोही ने निर्दोषों का जब रक्त बहाया।
आशीर्वाद दिया लाल को विजयी तिलक लगाया।
वीरों की माताओं का यशगान कीजिये।।
आज तिरंगा फहराकर सम्मान कीजिये।।

✍?श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव

Loading...