Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Aug 2021 · 2 min read

क्यों एक ही घटना में अलग अलग लोग अलग अलग रिएक्शन देते है – आनंदश्री

क्यों एक ही घटना में अलग अलग लोग अलग अलग रिएक्शन देते है – आनंदश्री

– घटना एक लेकिन रिएक्शन अलग, कुछ टूट जाते हैं तो कुछ रिकॉर्ड तोड़ जाते है

यह दुनिया आश्चर्य से भरी है। हर समय कुछ न कुछ घटना घट रही है। कुछ जानते है कुछ नही जानते। जो होश में हैं वह आनंद है, जो बेहोश है वह दुख में है।

आनंद पास हो
परीक्षा कौन पास करता है। जो तैयारी करता है। जो होश में परीक्षा देता है। जो धैर्य के साथ रहता है। जो अपने आप से जुड़ा है। आनंद भी ऐसा ही है। आनंद को पास करे। आनंद को फैलाये। आनंद आपका स्वभाव है।

समय एक , घटना एक, जगह एक लेकिन प्रतिक्रिया अलग अलग
आपकी प्रतिक्रिया आपका नजरिये पर है। आपका माइन्डसेट क्या है। आप सकारात्मक सोच वाले हैं कि नकारात्मक सोच रखते है।
कोरोना में बहूत से लोग टूट गए लेकिन इसी समय कुछ लोगो ने अपना नया रिकॉर्ड भी कायम किया। नया कीर्तिमान स्थापित किया।

आपने नजरिये को जानिये
इस लॉकडौउन में सबसे बड़ा काम जो आप कर सकते है वह यह कि अपना नजरिया को पहचानना। आपकी सोच और भावना किस तरह से समय समय पर बदलती है। क्या होता है कि समय और जीवन बदल जाता है। जिसे हम रूपांतरण कहते है।

अपने माइन्डसेट पर काम करें। किताब, लेख, अच्छे लोग का चुनाव, अच्छी आदतों का विकास, अपने नजरिये को सकारात्मक रूप देना। यह सब आपको नया नजरिये देगा।

प्रो डॉ दिनेश गुप्ता- आनंदश्री
आध्यात्मिक व्याख्याता एवं माइन्डसेट
मुम्बई
8007179747

Loading...