Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Aug 2021 · 2 min read

जो एक्शन लेते है, वह सफल होते है - आनंदश्री

जो एक्शन लेते है, वह सफल होते है – आनंदश्री

– 90% लोगो के असफल होने का राज

– भगवद गीता भी कहती है कर्म के बिना ज्ञान अधूरा है

कितनी अजीब है यह संसार। कोरोना और लॉक डौउन ने लोगो को कंही न कंही निष्क्रिय भी बना दिया है। बैठ बैठ कर बैठने की आदत बन गयी। जंहा इसी लॉक डौउन में कुछ लोगो ने एक से एक बड़े काम घर मे ही रह कर किये। कोई सोर्स नही, कोई संसाधन नही फिर भी वे लगे रहे। काम करते रहे।

असफलता और सफलता के बीच कई पायदान होते है। जिसमे से एक महत्वपूर्ण पायदान एक्शन का है। निर्धन और धनवान में एक्शन की कमी है।

असफल होने वाला भी सोचता है , सफल होने वाला भी सोचता है। सोचते दोनों है। लेकिन दोनों में से जो पहले एक्शन लेगा उसकी सफल होने की संभावना ज्यादा होगी। सफलता के जीत का माला वही पहनते है जो एक्शन लेते है। आज आप जंहा भी हो यह आपके पहले लिए गए एक्शन का नतीजा है।

समय को एक्शन लेने वाले पसंद है
भविष्य उन्ही का है जो सकारात्मक योजना के साथ सही एक्शन लेने के लिए तत्पर रहते है। अक्सर कर्म करने के लिए प्रेरित रहते है। समय की देवी को प्रसन्न करना है तो सही समय पर एक्शन लीजिये।

बुजुर्ग ने भी कहा है कि अब पछतावत होत क्या जब चिड़िया चूग गयी खेत को। एक्शन को सही समय पर नही लिया गया तो बाद में हमें पश्चाताप के अलावा कुछ नही करना पड़ता है।

आप कौन से वृत्ति के हो?
आप जल्दी एक्शन लेने वाले, रिजल्ट ओरिएंटेड हो या सिर्फ बाते और ज्ञानी युधिष्ठिर हो। युधिष्ठिर को ज्ञान बहुत था लेकिन उनके एक्शन के वृत्ति क्या कहती थी।
अपनी वृत्ति को पहचानिये की आप कंही आलस के हत्थे नही चढ़ गए। उससे बाहर निकालिये और एक्शन लीजिये।

आपको जो भी करना है जल्दी से एक्शन लीजिये। आप कोई बड़ा काम करना चाहते हो, बिजनेस करना चाहते हो, लोगो के सामने माइक में बोलना चाहते हो, नई शुरुवात करना चाहते हो , किताब लिखना चाहते हो, पढ़ाई करना चाहते हो, आज का ही दिन है। शुरुवात कीजिये एक्शन लीजिये। शीघ्रम शुभम!

प्रोफ. डॉ. दिनेश गुप्ता- आनंदश्री
आध्यात्मिक व्याख्याता एवं माइन्डसेट गुरु
मुम्बई
8007179747

Loading...