Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Jul 2021 · 4 min read

चौपाई छंद

#चौपाई सममात्रिक छंद है।
इसमें चार चरण होते हैं।
प्रत्येक चरण में १६,१६ मात्राएँ होती हैं। चरणान्त २२ से ,
२२ के विकल्प में ११२, २११,११११ भी अधिमान्य‌ है।

पदों के किसी चरणान्त में तगण (२२१), रगण (२१२), जगण ( १२१) वर्जित हैं

कल संयोजन का ध्यान रखें।
(‌सामान्यतया कल संयोजन तो प्रत्येक मात्रिक छंद में होना चाहिए , कल संयोजन ही लय बनाता है )

चौपाई छंद

जीव जगत देखा संसारी | ढोता बोझा सिर पर भारी ||
कठपुतली सा आकर नाचे | कभी प्रशंसा कभी तमाचे ||

लोभी धन का ढेर लगाता | पास नहीं संतोषी माता ||
हाय-हाय में खुद ही पड़ता || दोष सुभाषा सिर पर मढ़ता ||

कहीं -कहीं नगदी में खपता | कभी उधारी करके लुटता ||
कभी सृजन ‌हो जाता भारी | कहीं सृजन. में बंटाधारी ||

ग्रीष्म ताप को चढ़े जवानी |‌ बादल बने प्यार का दानी |
रोम-रोम में खिले कहानी | बरसे जब भी पहला पानी |
============================
एक नया प्रयोग , विशेष निवेदन –
चक्र चौपाई (इस नामकरण के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ )
यह चौपाई ही है , चक्र इसलिए नाम दिया है कि चौपाई का प्रथम शब्द, अंत में लाया गया है , व चौपाई के प्रथम चरण का भाव , , चौथे चरण में समर्थन करता है

बीती बातें वह सब भूला | नहीं द्वंद का मन में झूला ||
साधु जनों की सुंदर नीती | रखें न बातें वह कटु बीती ||

तेरी बातें साधु सुहानी | वचन सरस युत सभी कहानी ||
खुली आज है प्रज्ञा मेरी | न्यारी बातें सब कुछ तेरी ||

कीन्ही गलती और न मानी | नादानी पर है नादानी ||
बोल वचन भी कटुता दीन्हा | यहाँ गुना दस.गलती कीन्हा ||

जिसके जैसे भाव सयाना | बैसे उसके दिखें तराना ||
मीठे नीम न होते उसके | कड़वे बोल रहे हैं जिसके ||

====================≠===============
मुक्तक -, चौपाई छंद आधारित 32 मात्रा भार से

जीव जगत देखा संसारी , ढोता बोझा सिर पर भारी |
करता है जब- जब मक्कारी , रोती किस्मत तब बेचारी |
कठपुतली सा आकर नाचे , कभी प्रशंसा कभी तमाचे ~
करता रहता मारा मारी‌, बने झूठ का वह अवतारी |

लोभी धन का ढेर लगाता , पास नहीं संतोषी माता |
हाय -हाय का गाना गाता , छल विद्या हरदम अपनाता |
हर पचड़े में खुद ही पड़ता , दोष सुभाषा सिर पर मढ़ता~
यत्र -तत्र सबको भरमाता सत्य हमेशा वह झुठलाता |

सभी जगह पर कपटी खपता , एक दिवस देखा है लुटता |
भरी सभा में खटपट करता , कभी कभी देखा है पिटता |
नहीं सृजन ‌वह करता भारी , कर्म सदा है बंटाधारी ~
दाल -भात में मूसल बनता , रंग एक दिन उसका छुटता |

उसको जानो सही जवानी , बादल जैसा हो यदि दानी |
रोम-रोम में खिले कहानी , बरसे जब भी पहला पानी |
आवाहन सब कोई माने , उसको हितकर अपना जाने ~
दुनिया में है रीत सुुहानी , वही सफल हो जिसने ठानी |

================================

मुक्तक -चौपाई छंद आधारित मात्रा भार 16 से

ग्रीष्म ताप को चढ़े जवानी |
बादल बनता है तब. दानी |
रोम-रोम भी खिल उठता है ~
बरसे जब भी पहला पानी |

धन बैभव का ढ़ेर लगाता |
पास नहीं संतोषी माता |
हाय-हाय. में खुद ही पड़ता –
दोष दूसरो के ‌ है‌‌ गाता |

जीव जगत देखा संसारी |
ढोता बोझा सिर पर भारी |
कठपुतली सा आकर. नाचे |~
बन जाता है कभी मदारी ||

=========================
चौपाई छंद आधारित गीतिका

जीव जगत देखा संसारी , ढोता बोझा सिर पर भारी |
करता है जब- जब मक्कारी , रोती किस्मत तब बेचारी |

कठपुतली सा आकर नाचे , कभी प्रशंसा कभी तमाचे ,
करता रहता मारा मारी‌, बने झूठ का वह अवतारी |

लोभी धन का ढेर लगाता , पास नहीं संतोषी माता ,
हाय -हाय की करे सवारी , छल -विद्या का हो संघारी |

हर पचड़े में चमचा पड़ता , दोष सुभाषा सिर पर मढ़ता,
नहीं सृजन करता तैयारी , कर्म सदा है बंटाधारी |

सभी जगह पर कपटी खपता , भरी सभा में खटपट करता ,
दिखलाता जहाँ कलाकारी , जुड़ जाते है अत्याचारी |

================================
चौपाई आधारित गीत

जीव जगत देखा संसारी , ढोता बोझा सिर पर भारी |मुखड़ा
होती है जब-जब मक्कारी , रोती किस्मत तब बेचारी ||टेक

लोभी धन का ढेर लगाता , पास नहीं संतोषी माता |अंतरा
हाय -हाय का गाना गाता , छल विद्या हरदम अपनाता ||
करता रहता मारा मारी‌, बने झूठ का वह अवतारी | पूरक
होती है जब-जब मक्कारी , रोती किस्मत तब बेचारी || टेक

सभी जगह पर कपटी खपता , एक दिवस देखा है लुटता |अंतरा
भरी सभा में खटपट करता , कभी कभी देखा है पिटता ||
नहीं सृजन ‌वह करता भारी , कर्म सदा हैं बंटाधारी |पूरक
होती है जब -जब मक्कारी , रोती किस्मत तब बेचारी || |टेक

हर पचड़े में जो भी पड़ता , दोष सुभाषा सिर पर मढ़ता |अंतरा
यत्र -तत्र सबको भरमाता , सत्य हमेशा वह झुठलाता ||
दाल -भात सी हिस्सेदारी , मूसल जैसी है रँगदारी |पूरक
होती है जब -जब मक्कारी , रोती किस्मत तब बेचारी || टेक

उसको जानो सही जवानी , बादल जैसा हो यदि दानी | अंतरा
रोम-रोम में खिले कहानी , बरसे जब भी पहला पानी |
खिलती खुश्बू की फुलवारी, लगती‌‌ सबको वह हितकारी | पूरक
होती है जब-जब मक्कारी , रोती किस्मत तब बेचारी || टेक
================================
-©सुभाष सिंघई
एम•ए• हिंदी साहित्य ,दर्शन शास्त्र
आलेख- सरल सहज भाव शब्दों से छंद को समझानें का प्रयास किया है , वर्तनी व कहीं मात्रा दोष, व अन्य विधान सम्मत दोष हो तो परिमार्जन करके ग्राह करें |
सादर

Language: Hindi
Tag: गीत
935 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

कोरोना
कोरोना
लक्ष्मी सिंह
शुक्रिया पेरासिटामोल का...! ❤
शुक्रिया पेरासिटामोल का...! ❤
शिवम "सहज"
संसार में सही रहन सहन कर्म भोग त्याग रख
संसार में सही रहन सहन कर्म भोग त्याग रख
पूर्वार्थ
गुलाबी शहतूत से होंठ
गुलाबी शहतूत से होंठ
हिमांशु Kulshrestha
😢अब😢
😢अब😢
*प्रणय प्रभात*
दो लॉयर अति वीर
दो लॉयर अति वीर
AJAY AMITABH SUMAN
इश्क़ का मौसम रूठने मनाने का नहीं होता,
इश्क़ का मौसम रूठने मनाने का नहीं होता,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
ज्वाला सी जीवन ज्योति
ज्वाला सी जीवन ज्योति
कार्तिक नितिन शर्मा
चंद पल खुशी के
चंद पल खुशी के
Shyam Sundar Subramanian
sp68रह-रह के/ उन्हें है इश्क/ इलाही इस कदर
sp68रह-रह के/ उन्हें है इश्क/ इलाही इस कदर
Manoj Shrivastava
एक सवाल जिंदगी से...(सयाली छंद)
एक सवाल जिंदगी से...(सयाली छंद)
पं अंजू पांडेय अश्रु
असफलता का घोर अन्धकार,
असफलता का घोर अन्धकार,
Yogi Yogendra Sharma : Motivational Speaker
" चले आना "
भगवती प्रसाद व्यास " नीरद "
हब्स के बढ़ते हीं बारिश की दुआ माँगते हैं
हब्स के बढ़ते हीं बारिश की दुआ माँगते हैं
Shweta Soni
इस तरफ न अभी देख मुझे
इस तरफ न अभी देख मुझे
Indu Singh
"खुशिओं का चमन "
DrLakshman Jha Parimal
अंधेरे से लड़ो मत,
अंधेरे से लड़ो मत,
नेताम आर सी
मोबाइल
मोबाइल
Meenakshi Bhatnagar
जो नहीं मुमकिन था, वो इंसान सब करता गया।
जो नहीं मुमकिन था, वो इंसान सब करता गया।
सत्य कुमार प्रेमी
हथेली में नहीं मुठ्ठी में तकदीर है,
हथेली में नहीं मुठ्ठी में तकदीर है,
Mahetaru madhukar
प्रकृति
प्रकृति
Mohan Pandey
अपनी नज़र में
अपनी नज़र में
Dr fauzia Naseem shad
मेरी अंतरआत्मा थक गई
मेरी अंतरआत्मा थक गई
MUSKAAN YADAV
हमेशा जागते रहना
हमेशा जागते रहना
surenderpal vaidya
1222 1222 1222 1222
1222 1222 1222 1222
sushil yadav
बंदर का खेल!
बंदर का खेल!
कविता झा ‘गीत’
"प्रार्थना"
Dr. Kishan tandon kranti
- सवालों के जवाब -
- सवालों के जवाब -
bharat gehlot
क्या है घुटन ? अपनों के बीच महसूस हो रहा
क्या है घुटन ? अपनों के बीच महसूस हो रहा "अकेलापन" !!
पूर्वार्थ देव
4271.💐 *पूर्णिका* 💐
4271.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
Loading...