Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Jun 2021 · 1 min read

फिर बेटी

फिर बेटी होने पर चहूँ और बेटे बेटे का गुंजन हो रहा है ।
ये समाज ये विचार मुझे जीवन भर के दुख का एहसास दिला रहा है ।।
पर मैं उन्हें कैसे समझाऊं कि –
ईश्वर से मुझे फिर एक परी मिली ।
यूं ही नहीं मेरे आंगन में एक और कली खिली ।।
बोया गया तो बेटे को था ।
पर अरमान पूरे करने बेटी आसमांं से जमी पर उतरी ।।
मेरी बगिया के हर फूल की पंखुड़ी यूं ही नहीं निखरी।
कहकर नहीं करके बताना है
इस दलदल भरे समाज में बेटियों
को कमल की तरह खिलाना है ।।

Mangla kewat from hoshangabad mp

Loading...