Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Jun 2021 · 1 min read

अन्न नहीं बर्बाद करो

(विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस)

ईश्वर का आशीर्वाद है, अन्न का एक-एक दाना
कई भूख से तड़प रहे हैं, तुम फेंक रहे हो खाना?
एक-एक दाने में जीवन है, तुम बात भूल ना जाना
बहुत कीमती है इस जग में, अन्न का एक-एक दाना
जितना खाना है खाओ, अन्न को ना बर्बाद करो
काम किसी के आ जाए, कुछ ऐसा एक प्रयास करो
कितनी मेहनत जल और ऊर्जा लगती है पैदा करने में
झूठा प्लेट में छोड़ते हो, भैया किस खुश फहमी में
भुखमरी और गरीबी की, दुनिया में तस्वीर भयावह है
अन्य नहीं बर्बाद करो, करबद्ध आपसे आग्रह है

सुरेश कुमार चतुर्वेदी

Loading...