Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Jun 2021 · 1 min read

सैनिक

देश की सुरक्षा करता है वीर,
सीमा पर तैनात रहता है वीर।

घर, परिवार सब छोड़ देता,
मोह – माया सब तोड़ देता।

मेरा सब कुछ देश कहता है वीर,
देश की सुरक्षा करता है वीर।।

बर्फ भरे रास्ते, ऊंची चढ़ाई,
हिम्मत न हार के करे लड़ाई,

मुश्किल को खुशी से सहता है वीर,
देश की सुरक्षा करता है वीर।
जान दे दे देश के सम्मान के लिए,
ईमान दे दे भारत महान के लिए,

मर कर भी अमर रहता है वीर,
देश की सुरक्षा करता है वीर।।

नूर फातिमा खातून नूरी
जिला कुशीनगर

Loading...