Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Jun 2021 · 1 min read

महकता जीवन

महकता जीवन

याद है मुझको तुम्हारी निगाहों का
मेरी निगाहों से टकरा जाना
लिखना कुछ मेज पर तुम्हारा
और फिर उसको मिटा देना
दबाकर दांत उंगली में
ढक्कन पेन का चबा जाना
रह रह कर देखना पलटकर
फिर निगाहें चुरा लेना
इशारों को अगर समझ कर
पहचान लिया होता
नहीं होता मेरे हमदम कभी
फिर जिंदगी भर रोना।

कशमकश ए जिंदगी से निकलकर
गर तुम्हे समझ लिया होता
निगाहों की जबां को भी
अगर मैने पढ़ लिया होता
कभी बना बहाना कॉपी का
कभी किसी किताब की दरकार
किसी न किसी बहाने ही सही
घर तेरे पहुंच गया होता
ना बदरंग ये गुलिस्तां होता
और न ये चमन ही सूना होता
हाथ होता तेरा मेरे हाथो में
और महकता ये जीवन होता

आज फिर इक बार प्रिए
तेरा मेरा साथ है
ना सही हाथों में हाथ लेकिन
जीवन भर का साथ है
रब ने फिर मिलाया है हमको
कुछ बात तो इसमें है जरूर
कुछ तो उसने भी सोचा होगा
क्यूं प्रेम अभी भी इन दिलों में है
ईश्वर प्रदत्त इस प्रेम को
अब मंजिल तक पहुंचाना है
स्वीकार कर इस प्रेम को हमें
जीवन अपना सफल बनाना है

जीवन अपना सफल बनाना है।

संजय श्रीवास्तव
बालाघाट (मध्यप्रदेश)

Loading...