Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Jun 2021 · 1 min read

आओ पर्यावरण को सुरक्षित करें

आओ पर्यावरण को सुरक्षित करें
रंग हरियाली के खूब इसमें भरें

हैं बनाये प्रकृति ने बहुत से नियम
तोड़ने से उन्हें हम हमेशा डरें

ना दुखी हो धरा, ना कुपित हो गगन
जिंदगी में कदम हर संभल कर धरें

पेड़ काटें नहीं हम लगाएं उन्हें
ऑक्सीजन बिना हम नहीं अब मरें

धरती माता को हमने सताया बहुत
‘अर्चना’ उनका संताप सारा हरें

05.06.2021
डॉ अर्चना गुप्ता
मुरादाबाद

Loading...