Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 May 2021 · 1 min read

” पावस-पावनि “

वर दे, “पावस-पावनि”, वर दे..!

रिमझिम सावन, मस्त फुहारों से बरबस,
मन को भी, तन सँग पुलकित कर दे।
इन्द्र धनुष से स्वप्न, समाहित हो जाएँ,
दु:ख, कष्ट, पल मेँ ही सब, विस्मृत कर दे।।
वर दे, “पावस-पावनि”, वर दे…!

शस्य श्यामला, शोभित धरती हो जाए,
एक बार जी भर, जल-थल कर दे।
पशु-पक्षी, तृष्णा से हैं बेहाल हुए,
कण-कण मेँ, सँतृप्ति भाव भर दे।।
वर दे, “पावस-पावनि”, वर दे…!

दमक, दामिनी, दुति, चपला, रह-रह चमके,
निस्पृह मन मेँ, चाहत की आभा भर दे।
हो विभोर तितलियोँ, वृन्द भ्रमरों के सँग,
मन, मयूर सा नृत्य, सहज कर ले।।
वर दे, “पावस-पावनि”, वर दे…!

ओ मेघा कजरारे, दिखते मतवाले,
विरह व्यथा, प्रियतम को भी कह दे।
दृग सागर हैं, मानो कोई थाह नहीं,
मन मेँ मेरे, कुछ ढाढ़स भर दे।।
वर दे, “पावस-पावनि”, वर दे…!

धुले कालिमा, लुप्त रुदन सब हो जाए,
व्याधि, रुग्णता, जग की सब हर ले।
“आशा”अरु उत्साह, सभी मेँ फिर पनपे,
घृणा, द्वेष, भय दूर सकल कर दे।।
वर दे, “पावस-पावनि”, वर दे…!

——-//——-//——-//——–//——//——-

रचयिता-

Dr.asha kumar rastogi
M.D.(Medicine),DTCD
Ex.Senior Consultant Physician,district hospital, Moradabad.
Presently working as Consultant Physician and Cardiologist,sri Dwarika hospital,near sbi Muhamdi,dist Lakhimpur kheri U.P. 262804 M.9415559964

122 Likes · 275 Comments · 3582 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
View all

You may also like these posts

रो रहा हूं में अक्सर उन्हें याद कर,
रो रहा हूं में अक्सर उन्हें याद कर,
कृष्णकांत गुर्जर
"धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता की सेवा में
The World News
Perspective (Inspired by Epicureanism)
Perspective (Inspired by Epicureanism)
पूर्वार्थ देव
उफ़ ये कैसा असर दिल पे सरकार का
उफ़ ये कैसा असर दिल पे सरकार का
Jyoti Shrivastava(ज्योटी श्रीवास्तव)
जय श्री राम कहेंगे
जय श्री राम कहेंगे
Harinarayan Tanha
बारिश पुकार कर, कहती है यार से,,
बारिश पुकार कर, कहती है यार से,,
Neelofar Khan
दोहा पंचक. . . . सूक्ष्म
दोहा पंचक. . . . सूक्ष्म
sushil sarna
"स्कूल बस"
Dr. Kishan tandon kranti
रास्ता दो तो हम भी चार कदम आगे बढ़ें...
रास्ता दो तो हम भी चार कदम आगे बढ़ें...
Shweta Soni
श्रंगार
श्रंगार
Vipin Jain
*आजादी की राखी*
*आजादी की राखी*
Shashi kala vyas
वर्ण पिरामिड
वर्ण पिरामिड
Rambali Mishra
3346.⚘ *पूर्णिका* ⚘
3346.⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
नीरव गीता
नीरव गीता
Dr. Ravindra Kumar Sonwane "Rajkan"
दूसरों की लड़ाई में ज्ञान देना बहुत आसान है।
दूसरों की लड़ाई में ज्ञान देना बहुत आसान है।
Priya princess panwar
अश्क़ आँखों  तक आ गये तो इन्हें बहने दो।
अश्क़ आँखों तक आ गये तो इन्हें बहने दो।
Rekha Sharma "मंजुलाहृदय"
#आदरांजलि-
#आदरांजलि-
*प्रणय प्रभात*
हिंसा
हिंसा
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
DR Arun Kumar shastri
DR Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
मुक्तक
मुक्तक
Dr Archana Gupta
कुछ लोग
कुछ लोग
Dr.Pratibha Prakash
देश को कौन बचाएगा
देश को कौन बचाएगा
ललकार भारद्वाज
I love you Shiv
I love you Shiv
Arghyadeep Chakraborty
एक कहानी लिख डाली.....✍️
एक कहानी लिख डाली.....✍️
Kunwar kunwar sarvendra vikram singh
हकीकत को समझो।
हकीकत को समझो।
पूर्वार्थ
मनुष्य को...
मनुष्य को...
ओंकार मिश्र
पीयूष गोयल में १७ पुस्तकें लिख कर रच दिया इतिहास.
पीयूष गोयल में १७ पुस्तकें लिख कर रच दिया इतिहास.
Piyush Goel
*ऊन (बाल कविता)*
*ऊन (बाल कविता)*
Ravi Prakash
चेहरे वाली मोहब्बत जैसी शायरी
चेहरे वाली मोहब्बत जैसी शायरी
Babiya khatoon
कहते है ये
कहते है ये
manjula chauhan
Loading...