Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 May 2021 · 1 min read

मन की दुनिया

मन की अपनी अलग ही दुनिया

यादों का इसमें है कब्जा
कुछ अपनों की कुछ गैरों की
कुछ बचपन की कुछ यौवन की
कुछ मीठी सी कुछ खट्टी सी
लेकिन सारी अपनी सी

मन की अपनी अलग ही दुनिया

मन ही रोता मन ही हँसता
भेद ये मन का कठिन बहुत है
मनमीत ही मन को जान है पाता
मन से मन को जीत जो लेता
अधरों पर मुस्कान सजाता

मन की अपनी अलग है दुनिया

मन ही जीता मन ही मरता
दृढ़ संकल्प भी मन ही करता
मन से सुख और दुख परिभाषित
मन को मन भर प्यार चाहिए
प्यार मिले तो प्यार बाँटता

मन की अपनी अलग है दुनिया

डॉ सुकृति घोष
ग्वालियर, मध्यप्रदेश

Loading...