Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 May 2021 · 1 min read

हौसला रखना ही होगा ___ कविता

सोचा तो नहीं था, घरों में हमें रहना ही होगा।
समय ने दिखाए दिन, हमें ठहरना ही होगा।
गुजर जाएगा यह झोंका,मिलेगा हमें फिर मौका।
दूर दूर रहकर मित्रो, अभी तो संभलना ही होगा।।
लड़ेंगे परिस्थितियों से, नहीं डरे थे हम नहीं डरेंगे।
खो रहे है बहुत कुछ,हौसला रखना ही होगा।।
माना काल विकराल है, मन में लाखो सवाल है।
उत्तर अपने अपने चिंतन से,ढूंढना ही होगा।।
मानव इतिहास में आया कई बार, मुसीबतों का दौर।
भोर आएगी फिर नई, विश्वास रखना ही होगा।।
राजेश व्यास अनुनय

Loading...