Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Apr 2021 · 1 min read

सुनो सुनो महावीर --- मन्हरण घनाक्ष री

सुनो सुनो महावीर, सारी दुनिया अधीर।
बहता नैनों से नीर, राह तो दिखाओ ना।।
जन्म आपने लिया था, उपदेश जो दिया था।
उपदेश वही फिर, हमको सिखाओ ना।।
पथ सत्य अपनाया, कथ्य अहिंसा का गाया।
जियो और जीने दो का,घूंट पिलाओ ना।।
विपदा हे आई भारी, छाई छाई महामारी।
परेशान बीमारी से ,निजात दिला ओ ना।।

राजेश व्यास अनुनय

भगवान महावीर जी के प्राकट्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
२५/०४/२१

Loading...