Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Apr 2021 · 1 min read

ऐसे वैसे संदेश जो --- घनाक्षरी

सकारात्मक — संदेश
ऐसे वैसे संदेशे जो, दहशत फैलाते हैं।
बार बार उनको ही, अब ना दिखाइए।।
बिठाइए न डर भय,बहुत हुआ है क्षय।
संगीतमय गीत का , तराना बजाइए।।
बेसुरा क्यों गा रहे हो,प्रजा को डरा रहे हो।
मरा मरा अधमरा,उन्हें ना बनाइए।।
आइये ओर गाइए, डर यह भगाइए।
सजाइए बजाइए, अच्छा गाना सुनाइए।।
राजेश व्यास अनुनय

Loading...