Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Apr 2021 · 1 min read

महान

मेरा भारत देश महान
जिसकी सुबह होती है सुहानी
जिसकी सुनहरी होती शाम है
जहां जन्मे इस धरती पर वीर जवान है
मेराभारत देश महान है
मेरी देश की धरती सोने की चिड़िया कहलाते हैं
मेरे देश की मिट्टी की खुशबू महक आती है
लहराती खेत खलिहान है
जहां सोने सा दिन होता है
चांदी सी होती रात है
मेरा भारत देश महान है
यहां गंगा जमुना नर्मदा नदियों की अमृत धारा बहती है
जहां गांधी नेहरू सुभाष आजाद तिलक अपने देश के लिए जान गवाई है
उनके नाम से जाना जाता यह हिंदुस्तान है
ऐसा मेरा भारत देश महान है!

** नीतू गुप्ता

Loading...