Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Mar 2021 · 1 min read

पानी बचाओ

चित्र आधारित सृजन

पानी बचाओगे तभी जीवन यहाँ होगा।
धरती हरी होगी सुखी जन-जन यहाँ होगा।
कलरव करें पक्षी सभी वन बाग में बैठे
सुंदर मनहोर दृश्य से चिंतन यहाँ होगा।

जल बिन यहाँ जीवन न कब इन्सान समझेगा।
दो बूंद पीने को यहाँ दिन रात तड़पेगा।
पर्यावरण हो नष्ट धरती पर पड़े सूखा।
पक्षी सभी तड़पे यहाँ पशु भी रहे भूखा।

अभिनव मिश्र अदम्य

Loading...