Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Mar 2021 · 1 min read

कल्पना चावला की स्मृति में

कल्पना से परे कार्य जो,, कल्पना ने कर दिखलाया।
भारत ही है विश्व गुरु यह,, पुनः विश्व को सिखलाया।।
करनाल में जन्म लिया,, और स्वयं काल को झेला था।
रखकर मुठ्ठी में प्राण स्वयं के,, जन्म-मरण से खेला था।
अंतरिक्ष से आने पर जब,, क्षण छा गया तिमिर घन-घोर घना।
सफल कल्प को करने वाला,, कोलंबिया कल्प का काल बना।।
नमन!!
——–भविष्य त्रिपाठी

Loading...