Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Feb 2021 · 1 min read

छोटी सी एक बात

वह मुझे पागल कह रहे हैं
मैं उन्हें पागल समझती हूं
अपने अपने खेल सब
खेल रहे हैं
सब हुनरमंद हैं यहां
वह खुद को खिलाड़ी समझता है
और मुझे अनाड़ी समझता है
मैं खुद को खिलाड़ी समझती हूं और
उसे अनाड़ी समझती हूं
समझदारों की इस दुनिया में
सब समझदार हैं
वह मुझे बेवकूफ तो
मैं उसे बेवकूफ समझती हूं
सब एक दूसरे को बेवकूफ
बना रहे हैं
धोखा दे रहे हैं
परेशान कर रहे हैं
उलझा रहे हैं
एक दूसरे की जान
ले रहे हैं
थोड़े से भी संवेदनशील
होते तो
जानते छोटी सी एक बात
इतनी जटिलताओं की आवश्यकता ही नहीं
ईश्वर बसता सबके
दिल में और
एक दूसरे का सहयोग करते हुए
प्रेम पूर्वक रहना ही
इस जीवन का
एकमात्र लक्ष्य और
मार्ग।

मीनल
सुपुत्री श्री प्रमोद कुमार
इंडियन डाईकास्टिंग इंडस्ट्रीज
सासनी गेट, आगरा रोड
अलीगढ़ (उ.प्र.) – 202001

Loading...