Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Jan 2021 · 1 min read

अभिनंदन 2021

स्वरचित
अभिनंदन 2021

प्यारे नूतन वर्ष तुम्हारा अभिनंदन …
गत से पीड़ित हम तुम्हारा सादर वंदन …

क्रूर 20 ने हमको बेरहमी से रौंदा
कितना सस्ता हुआ हमारी जान का सौदा
बैरन ने ना सुना जहां का भीषण क्रंदन…
गत से पीड़ित हम तुम्हारा सादर वंदन …

यथा नाम तथा गुण जैसा कुछ तो दिखलाओ
तुम 2021 हो दुनिया भी 21 बनाओ
सुखद वयार चले और विस्मृत हो दुर्दिन…
गत से पीड़ित हम तुम्हारा सादर वंदन …

काम नाम यश मिले मिटे सब आपाधापी
पुण्य धरा पुष्पित हो उन्मूलित हों पापी
भेंट करो स्वीकार समर्पित करता है मन
धूप दीप नैवेद्य पुष्प और पावन चंदन…

गत से पीड़ित हम तुम्हारा सादर वंदन …

गत से पीड़ित हम तुम्हारा सादर वंदन …
प्यारे नूतन वर्ष तुम्हारा अभिनंदन…

भारतेन्द्र शर्मा

Loading...