Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Nov 2020 · 1 min read

अनेकार्थी शब्द सारंग

सारंग अनेकार्थी शब्द है
मैने सारंग के विविध अर्थों को कुण्डलियां छन्द में समेटने की कोशिश की है-?

जलज सरस शिव शंख कुच, सुंदर स्त्री स्वर्ण।
सर्प मोर गज सिंह हल, चंदन नानावर्ण।।
चंदन नानावर्ण, धनुष धरती मधुमक्खी।
आभूषण आकाश, पपीहा कोयलपक्षी।।
सारंग अर्थ अनेक, चंद्रमा विद्युत बादल।।
भौरा वृक्ष कपोत, हंस छाता मेढ़क जल।।

कौशल

Loading...